गुरुवार, 21 जनवरी 2021

नवसृजन हिंदी रत्न सम्मान से पश्चिम बंगाल की शिक्षिका नीरू सिंह होगी सम्मानित

कोलकाता 22 जनवरी (सीएफएम): कला, साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में विगत 17 वर्षों से कार्यरत संस्था नवसृजन कला साहित्य एवं संस्कृति न्यास (पंजी) दिल्ली द्वारा सम्पूर्ण देश से चयनित हिंदी शिक्षकों को उनकी हिन्दी सेवा के लिए राष्ट्रीय "नवसृजन हिंदी रत्न सम्मान" से सम्मानित किया जाता है। न्यास के संरक्षक श्री रमेश चन्द्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि संदीप शजर ,कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, सह- संयोजिका सुश्री रश्मिरानी प्रमुख भूमिका में हैं! यह सम्मान समारोह  सन 2018 से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। 

शिक्षिका नीरू सिंह 

इस वर्ष सम्मान के लिए चयनित शिक्षकों की सूची में देश के डॉ0 धर्मेंद्र कुमार सिंह बिहार, नीरू कुमारी सिंह पं०बंगाल, राजेश कुमार हरियाणा, डॉ0पद्मावती तमिलनाडू, डॉ0नवीन कुमार सिंह झारखंड, डॉ0 सारिका जैन मध्यप्रदेश, डॉ0मीनाक्षी अधिकारी राजस्थान, जीतू कुमार गुप्ता असम, अमलपुरे सूर्यकांत विश्वनाथ महाराष्ट्र, रामसेवक मण्डल ओडिशा, डॉ0रेखा श्रीवास्तव उ0प्र0, विजय पंडा छत्तीसगढ़, एवं दिल्ली से डॉ0 मुकेश कुमार, पंकज कुमार ,भूपेंद्र सिंह सैनी , देवेन्द्र सिंह, नवीन चन्द्र जोशी, अनिल कुमार सिंह ग्रेवाल, संजय कुमार सिंह,रामप्रकाश शुक्ल,डॉ0 दिनेश झा,अंजू भारती, शशि बाला, निशा जैन,डॉ0 पूजा कौशिक, तरुणा पुण्डीर, विनीता काम्बीरी, सीमा सक्सेना, भावना शर्मा, आशी जोशुआ, मनीषा मुद्गल, डॉ0 विभा ठाकुर शामिल हैं।

संपादक 

यह कार्यक्रम पुराना राजेन्द्र नगर  नई दिल्ली में 13 फरवरी 2021 को आयोजित है! समारोह  अन्तरराष्ट्रीय स्तर के कवि, साहित्यकारों व प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। अध्यक्ष श्री संदीप शजर ने चयनित सूची सार्वजनिक करते हुए बताया कि इस अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में अन्तरराष्ट्रीय कवि श्री महेंद्र अजनबी, श्री राजेश चेतन, श्री अनिल अग्रवंशी, श्री दीपक गुप्ता, सुश्री शुभी सक्सेना, डॉ प्रतीक गुप्ता, श्री स्वदेश यादव काव्‍यधारा प्रवाहित करेंगे l



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें